पत्थल गांव हादसे को लेकर भाजयुमो ने पाटन के आत्मानन्द चौक में जताया विरोध,,,

छत्तीसगढ़ प्रदेश के जशपुर जिले के पत्थलगांव में हुए हृदय विदारक घटना में तस्करों व शासन-प्रशासन के मिलीभगत को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो मध्य पाटन मंडल द्वारा आत्मानंद चौक पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य पाटन मंडल के अध्यक्ष कुणाल शर्मा व महामंत्री सागर सोनी ने कहा कि पत्थलगांव में माँ दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन करने के लिए जा रहें श्रद्धालुओं के साथ जो घटना घटी है, जो हादसे हुए है, उसका प्रमुख कारण तस्करों के साथ शासन-प्रशासन का मिलीभगत और लापरवाही है। प्रतिमा विसर्जन हो रहा है यह स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग को पता है तो गाड़ी को भीड़ में जाने क्यों दिया गया। कहीं न कही ये प्रशासन और तस्कर का मिलीभगत था वे भीड़ का फायदा उठाकर गांजा को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए गाड़ी को जाने दिया गया और यह दुर्घटना घटित हो गई।

पुतला दहन में प्रमुख रूप से भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जीतेन्द्र वर्मा,मध्य पाटन भाजपा मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,महामंत्री हरिशंकर साहू,भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष उपासना चंद्राकर,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू,नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष योगेश निक्की भाले,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, महामंत्री सागर सोनी,जिला भाजयुमो मंत्री केवल देवांगन,दामोदर चक्रधारी,संघर्ष राव, गोरेलाल श्रीवास, राजा,कालेश्वर शुक्ला,बाबा वर्मा,डोने साहू,हर्ष भाले,रोशन वर्मा,अमित वर्मा,राधे यादव,उत्तर मण्डल भाजयुमो महामंत्री रवि सिंगौर,जयंत कश्यप,बिरेन्द्र वर्मा,प्रकाश साहू,सोनू साहू,कुमार साहू,विजयकांत साहू,गीत शर्मा,हितेश साहू, रोहित साहू,शिव साहू व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *