लोकेश्वर सिन्हा गरियबन्द . जिला मुख्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पत्थलगांव में हुवे हादसे पर आयोजित मुख्यमंत्री का शव यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी सूचना पर गरियाबंद पुलिस सुबह 11 बजे से गांधी मैदान व तिरंगा चौक में करीब सौ, दो सौ पुलिस बल के साथ सक्रियता से अलर्ट रही। पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के निर्देशन मे़ गरियाबंद पुलिस ने भाजयुमो के इस कार्यक्रम के पहले ही चप्पे चप्पे पर सख्ती के साथ नजर रखी थी। वही पुलिस प्रशासन लगातार भाजयुमो के पुतले को खोज रही थी, अंततः नगर पालिका परिषद भवन के पास पुतला को पकड़े कुछ कार्यकर्ताओ से पुलिस ने पुतला को जब्त किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार का शव यात्रा का कार्यक्रम किया गया था। जिसमे भाजपाईयों ने जमकर नारेबाजी करते हुए भूपेश सरकार से इस्तीफ़ा मांगा।
वही डॉ योगीराज माखन कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की अव्यवस्थाओ एवं लापरवाही के चलते अनवरत घटनाओ तथा हाल ही में हुए पत्थलगांव में एक वाहन द्वारा हिन्दू धार्मिक जुलूस को रौंदते हुए निकले वाहन के चूक में पुलिस तथा सरकार की लापरवाही सामने आई है।
कांग्रेस सरकार के इस रवैये ने हिन्दू समाज मे आक्रोश फैला रहा है, लगातार कवर्धा के उपरांत पत्थलगांव में घटना होना दुर्भाग्य है। इस सरकार को हिंदुओं के धार्मिक प्रतीक एवं त्योहार से चीड़ है, ऐसा प्रतीत होता है। क्योंकि दोनों घटनाओ में सुरक्षा को बिल्कुल ध्यान नही दिया गया तथा हिंदुओं को एक प्रकार का प्रताड़ित किया जा रहा है। क्योकि सरकार ने अन्य समुदाय के लोगो के धार्मिक कार्यक्रम को पुलिस की कड़ी सुरक्षा देकर सम्पन्न करती है परंतु हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रम में यह बात नही देखी जाती है।
डॉ योगीराज माखन कश्यप ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि मृतजन के परिवार जनों को 1 करोड़ तथा घायलों को 50 50 लाख रुपए की आर्थिक सहयोग का कांग्रेस सरकार से मांग रखा है। मुख्यमंत्री जब उत्तरप्रदेश में 50 50 लाख सहयोग दे सकते है, तो यह घटना छत्तीसगढ़ में हुआ है। इसमें इस सरकार को ज्यादा राशि का सहयोग करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में भाजपा गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके, पूर्व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश दासवानी, जिलाउपाध्यक्ष तोरण सागर, कोषाध्यक्ष वंशगोपाल सिन्हा, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष आनंद ठाकुर , अभिषेक सोनकर, हर्ष यादव, संजू साहू सहित मंडल गरियाबंद युवामोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

