कांकेर। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ जिला कांकेर द्वारा बस्तर संभाग के जगदलपुर में चार्टड एकाउटेंट परीक्षा केन्द्र प्रारम्भ करने के लिए कलेक्टर श्री चंदन कुमार को ज्ञापन सौपा गया प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की बस्तर संभाग उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अब भी पिछड़ा हुआ है यहाँ पर प्रतियोेगिता परिक्षाओं की तैयारी के लिए सुविधा का अभाव है यहाँ गरीब वर्ग के बच्चो को बाहर जा कर पढ़ाई व परिक्षा दिलाने में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छ.ग. राज्य में सिर्फ रायपुर में ही परीक्षा केन्द्र व परीक्ष आयोजित की जाती है, उन्होने आगे बताया जगदलपुर से रायपुर की दुरी लगभग 500कि.मी. है। जगदलपुर, कोण्डागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायाणपुर जिले के परीक्षार्थीयों को दूरी के कारण परेशानी उठानी पड़ती है जगदलपुर में परीक्षा केन्द्र प्रारम्भ करनी चाहिए ताकि प्रतिभागियों को परीक्षा से पहले जो सफर करना पड़ता है और इससे जो पढ़ाई प्रभावित होती है व न हो। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, प्रदेश महासचिव भागवत वैष्णव, जिला अध्यक्ष सुरेश पटेल, सहित गुड्डू रामपाल यादव, मोहन यादव, देवा साहू, लिला राम साहू, देवेन्द्र सिन्हा, बंटी यादव, बलीराम सिन्हा, गंगाराम बघेल, देवकरण जैन आदि उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ जिला कांकेर के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को अपनी मांगो को लेकर सौपा गया ज्ञापन
