जगदलपुर।बस्तर आगमन के दौरान प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू का जगदलपुर जिला साहू संघ कार्यालय में समाज के लोगों के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश साहू ने समाजिक जनों को एकता एवं और मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर जगदलपुर नगर साहू समाज अध्यक्ष उत्तम साहू, एल्डरमैन हरीश साहू, प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ संयुक्त सचिव लक्ष्मी नारायण साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र साहू, युवा प्रकोष्ठ के भूपेंद्र साहू, विजय साहू सहित अन्य सामाजिक जन उपस्थित रहे।
बस्तर प्रवास पर निकले प्रदेश युवा अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू का हुआ आत्मीय स्वागत
