भिलाई..सेक्टर दो तालाब सौंद्रीकरण बाउंड्रीवाल स्वीकृति की दीवाल पास लगी स्कूल की पुरानी दीवाल के ऊपर बनाई जा रही है सालों पूर्व बनी स्कूल की पुरानी दीवाल के ऊपर दीवाल बनाने से भविष्य में नीचे की कमजोर दीवाल के ढहने से दुर्घटना का अंदेशा है वार्डवासियों ने निर्माण को गलत ठहराते हुवे कहा कि जब सौंद्रीकरण के लिए नई स्वीकृति है तो मजबूती से जमीन से नवीन कालम निकालकर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाना चाहिए।
ज्ञात हो की पहले बीएसपी गर्ल स्कूल थी अब डीएवी स्कूल है जिसे बीएसपी ने दिया था। दीवाल नगर निगम भिलाई की कार्यस्वीकृति है भूमिपूजन मंत्री ताम्रध्वज साहू व विधायक देवेंद्र यादव द्वारा किया गया है
पुरानी दिवाली पर नई दीवाल बनाकर घोटाला किया जा रहा है नीचे वाली दीवाल कमजोर है जो यदि कभी स्कूल की ओर गिरती है तो बच्चो के हताहत होने का खतरा है.….
जानकारी मिलते ही मैने आयुक्त से बात की है उन्होंने कार्य निरीक्षण कर सच्चाई का पता लगाकर कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया है
तुलसी साहू
पूर्व भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष
