जन्म दिन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण,रक्त दान शिविर

छुरा : सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता ,क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने,प्रदेश साहू सामाज युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारणी अध्यक्ष भ्राता रूपसिंह साहू के जन्मदिन को क्षेत्रीय आध्यात्मिक,सामाजिक,राजनैतिक,युवा मंच आदि संगठनों ने हर्शोल्लास पूर्ण माहौल के बीच मांडव्या ऋषी आश्रम बाबकुपी धाम फिगेश्वर में धूमधाम से मनाया गया। अपने विशेष गुणों एवम् कर्तव्यो के कारण क्षेत्र में विख्यात जनसेवा के प्रति समर्पित,जागरूक युवा कार्यकर्ता रूप सिंग साहू इन दिनों सोशल, प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया में चर्चित है। ज्ञात हो कि आमजन कि पीड़ा को समझने वाले रूप सिंग साहू अपने निर्धारित समय पर प्रातः 10.00बजे मौली माता मंदिर फिगेशर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की प्रगति एवं उन्नति की कामना की तत्पश्चात समीपस्थ ऋषिधाम बाबकुटी आश्रम गए, जहां क्षेत्रीय संगठनों,रासेयो स्वम् सेवको ,कालेज छात्र छात्राओं व ग्रामीणों की भीड़ ने आतिश बाजी व फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। ऋषीधाम मन्दिर देवालयों में मत्था टेक पूजा अर्चना किए। तदुपाहरांत राजधानी रायपुर के उपाध्याय हाशपिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवम् रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।ज्ञात हो कि साहू जी अपने जन्मदिवस पर पिछले 8-10 वर्षों से यह शिविर कराते आ रहें है। कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनो का शाल एवम् श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।तत्पश्चात उपस्थित वरिष्ठजनों, मांदव्य ऋषी आश्रम के पुजारियों, खडमा सेवा केंद्र से आई ब्रह्मकुमारी अंशु दीदी का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि आप सभी सम्माननीय जन,अंचलवसियो के मिले प्रेम एवं आशीर्वाद से भाव विभोर है। मेरे लिए शुभचिंतको की आत्मीयता एवम् विश्वास ही शुभकामनाएं होगी। इस दौरान कचना धुरवा कॉलेज रासेयो छात्र छात्राओं के साथ साथ लगभग १०० युवाओं ने रक्तदान किया। उपाध्याय हाष्पिटल के जनरल मैनेजर व डाक्टरों की टीम ने रूप सिंग साहू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों जनता के प्रति समर्पन भाव एवम् क्षेत्र वासियों से मिल रही आगाध स्नेह से अवगत हो उज्जवल भविष्य की कामना की।साहू जी के जन्मदिन पर पूर्व मंडल अध्यक्ष आघनसिंग ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पौंडुका संदीप पाण्डेय पुर्व सरपंच रामाधार साहू ,सरपंच चरभट्ठी ओम प्रकाश साहू ,सरपंच सिरिखुर्ड टिकेश साहू, पुर्व सरपंच मोती निषद, गोविंद यादव, प्रकाश सिन्हा ,तेजस्वी यादव, भरतलाल साहू, गंगादिंसहू, नंकसहू, मदनसहू, गजेंद निषाद, शीतल साहू, जीवन साहू, बिशहट, देवनारायण, रेशुराम, गोपेश, भानुप्रता रुपनाथ बंजारे, महेश जनक,परमानन्द,रूपेश कुमार साहू सहित देवभोग,मैनपुर,छुरा, पाऊंडुका, आभानपुर, खडमा के युवा कार्यकर्ताओं,सामाजिक, राजनैतिक वा आन्य सामाजिक मंचो से जुड़े , फिंजेश्वर व आस पास के ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *