पाटन–नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में महा अष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया आज दिन भर नगर के दुर्गा पंडाल पुराना अस्पताल,नया बस स्टैंड,पुराना बस स्टैंड,जनपद के सामने, आजाद चौक,अखरा , अटारी के दुर्गा पंडाल ,तथा चंडी मंदिर,महामाया मन्दिर,अखरा दाई, काली मंदिर में हवन किया गया जिसमें श्रद्धालुओ ने हवन में आहुति डाली चंडी मन्दिर, महामाया मन्दिर में खीर पूड़ी भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो लोगो ने प्रसाद उठाकर लाभ उठाया
