विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी कार्यक्रम बीआरसी भवन पाटन में संपन्न

पाटन। राष्ट्रीय अविष्कार योजना के अंतर्गत विकासखंड पाटन में 1 दिवसीय कबाड़ से जुगाड़ टी एल एम प्रदर्शनी कार्यक्रम श्री खिलावन चौपड़िया विकासखंड स्रोत समन्वयक के मार्गदर्शन में बीआरसी भवन पाटन में आयोजित हुआ।
उक्त प्रदर्शनी में विकासखंड के समस्त प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक से 110 विद्यार्थियों की सहभागिता रही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के भूमिका में श्री अशोक कुमार साहू जिला पंचायत उपाध्यक्ष दुर्ग एवं अध्यक्षता विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री टी आर जगदल्ले, विशेष अतिथिश्री देवेंद्र चंद्रवंशी जनपद पंचायत पाटन उपाध्यक्ष के आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन श्री मोहित कुमार शर्मा उच्च वर्ग शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा के द्वारा किया गया
शासन के योजना अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी दिनांक 12.10.2021को बीआरसी भवन पाटन मेंआयोजित हुआ
उक्त कार्यक्रम में बच्चों के साथ साथ उनके पालकों एवं शिक्षकों की सहभागिता रहा इस कार्यक्रम में विभिन्न तरह के टी एल एम एवं मॉडल की प्रदर्शनी बच्चों के द्वारा तैयार किया गया था जिसमें संबंधित अतिथियों के द्वारा एवं निर्णायको के द्वारा अवलोकन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को एवं समस्त प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र के साथ प्रतिक चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया
कार्यक्रम कार्यक्रम को लेकर के बच्चे शिक्षकों एवं पालकों में भारी उत्साह देखा गया
कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय तृतीय की घोषणा की गई जिसमें प्राथमिक विभाग से प्रथम रिपुसूदन मिश्रा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल चरोदा, द्वितीय स्थान पर कुमारी गायत्री ढीमर शासकीय प्राथमिक शाला सेलूद, व तृतीय स्थान पर कुमारी धनेश्वरी यादव शासकीय प्राथमिक शाला कन्या जामगांव एम रही इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक शाला से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुमारी प्रियंका ठाकुर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अखरा द्वितीय स्थान कुमारी भूमिका साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा

एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले रितेश सोनकर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घुघुवा ज रहा उक्त कार्यक्रम में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम की सराहना किया गया इस प्रकार कार्यक्रम में समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *