कुर्मिगुंडरा, पाहन्दा (झ),गब्दी को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग किया

पाटन। छत्तीसगढ़ में इस बार मौसम ने बार बार मिजाज बदला कही तेज बारिश कही खण्ड वर्षा औऱ कही अल्प वर्षा ने किसानों को काफी नुकसान पहुचाया। कुर्मी समाज के युवाअध्यक्ष युगल किशोर आडिल ने बताया की पाटन ब्लाक के बहुत से गांव में किसानी पिछड़ चुकी है। जिसकी वजह से उत्पादन प्रभावित होगा कुर्मिगुंडरा, पाहन्दा (झ),गब्दी, में कई किसानों का खेत बंजर पड़ा है। पानी की कमी की वजह से रोपाई नही कर पाए बहुत से किसान बियासी नही कर पाए है। आडिल ने बताया कि कुछ किसान आस पास के तालाब और नहर से डीजल पंप से सिचाई कर फसलों को बचाने की जदोजहद में काफी खर्च किये है। डीजल महंगी होने की वजह से किसानों का कमर टूट गया है। किसानो की आर्थिक स्थिति ख़राब हो चुकी है । किसान खेती से होने वाली आय से ही अपने सपनो को पूरा करने का प्रयास करते है चाहे वह बच्चो की शिक्षा हो या शादी का खर्च, इलाज की खर्च और किसानी के लिए लिए गए कर्ज पटाना सब कुछ फसल के उत्पादन पर निर्भर करता है। किसानों के हितैसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तरफ अब किसान इस बात की आस लगाए बैठे है की सरकार इन गाव के फसलों का आकलन करवाकर मुआवजा राहत राशि जारी करे साथ ही बीमा का पैसा इन किसानों को दिलाने अधिकारीयो को निर्देशित करे युवाअध्यक्ष ने अनुविभागीय अधिकारी पाटन को मुख्यमंत्री के नाम कुर्मिगुंडरा, पाहन्दा (झ),गब्दी, के फसलों का आकलन कर राहत राशि और बीमा राशि दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *