रेवेंद्र दीक्षित,,,
-छुरा/* गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रानीपरतेवा में सूखा नदी का सीना चीरकर तस्कर रेत की बदस्तूर चोरी कर रहे है, रविवार को रात 11 बजे अवैध रूप से कार्यवाह सरपंच आश बाई के पति ईश्वर ध्रुव ने सूखा नदी से अवैध रूप से रेत निकलवाया जा रहा था। बगैर सूचना के ग्राम रानीपरतेवा की सरहद(एरिया) से रेत ले जाना चोरी ही कहलाएगा। जिससे ग्रामवासी व जनप्रतिनिधियों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य के सुपरवाइजर छबि साहू ने बताया कि ग्राम रानीपरतेवा के कार्यवाक सरपंच आशबाई के पति ईश्वर ध्रुव के कहने से रानीपरतेवा सूखा नदी से लाखों करोड़ों का रेत चैन माउंटेन से निकलवा कर लगभग 20 से40 हाइवा से दूसरे जगह भेजा जा रहा था। उस दौरान ग्रामवासियों ने देखा और गांव के कोटवार और गांव के मुखिया को तत्काल सूचना दिया गया, उसी बीच ग्रामवासी ने तत्काल छुरा थाना प्रभारी को सूचना दिया गया। जो नदी से चोरी छुपे रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए cg 04 NE3427 हाईवा और चैन माउंटेन छुरा थाने के पुलिस ने जब्त करके थाना परिसर में खड़ा कराया गया। गांव बैठक आयोजित किया गया जिसमे लगभग 200 के करीब लोग उपस्थित रहे। जिसमें कार्यवाहक सरपंच आशबाई ध्रुव के पति ईश्वर ध्रुव खुद ही बैठक रख कर भग गया। मंगलवार की बैठक में कार्यवाहक सरपंच के पति ईश्वर ध्रुव अगर अनुपस्थित पाया गया तो सीधे कार्रवाई की जाएगी,साथ ही उक्त सरपंच पति के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही ग्राम सरपंच के खिलाफ पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात एवं बैठक में कलेक्टर तक बात रखने का भी चर्चा किया गया।
उल्लेखनीय है कि रानीपरतेवा के ग्रामवासियों ने इसकी शिकायत सरपंच से नहीं कि, क्योंकि सरपंच पति ही इस काम को कई दिनों से चला रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि रात-रात को गांव के सरपंच पति ईश्वर ध्रुव ने खूब अवैध रेत खनन किया, और उसे रात के अंधेरे में हाईवा के द्वारा भेज रहा था।
बैठक में अध्यक्ष कन्हैया निषाद , मितेश्वर साहू, मनहरण साहू, टंकेश्वर सिन्हा, ओमशंकर साहू, चेतन यादव , बिसौहा निषाद, हेमलाल प्रजापति, संतोष सिन्हा, कमलेश सिन्हा, संतोष ध्रुव, पूर्व सरपंच हेमलाल नेताम, रघुनाथ साहू, परसु साहू, सोमन यदु, ह्रदय विश्वकर्मा, सोमन गिरी, कोमल गिरी, गेंद निषाद, खोजू साहू, रमन सिन्हा, सीताराम साहू, भगत सेन, भागवत निषाद, पूरन साहू, विजय शुक्ला श्याम लाल ,नारायण साहू, एवं समस्त ग्रामवाशी उपस्थित थे।
