शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार आज गाँव-गाँव में शराब बिक्री करवा रही है-सांसद विजय बघेल

पाटन। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल द्वारा जनजागरण पदयात्रा की शुरुवात नवरात्रि के दूसरे दिन से ग्राम बेलौदी से की गई है। पदयात्रा की चौथे दिन पदयात्रा की शुरूवात करने से पहले ग्राम झीठ में स्थापित माँ दुर्गा प्रतिमा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। ग्राम झीठ में बटंग के पूर्व सरपंच अरविंद चौबे ने सांसद श्री बघेल का स्वागत किया।

ग्राम झीठ से सांसद विजय बघेल का काफिला निकलकर ग्राम उफरा पहुंची। उपसरपंच गायत्री साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। आज ग्राम महुदा, जमराव, घुघुवा,खूड़मुड़ा, अमलेश्वर  पैदल यात्रा कर ग्रामीणों से मुलाकात कर प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी से उन्हें अवगत कराएंगे। सांसद विजय बघेल ने कहा जन जागरण पद यात्रा से लगातार पाटन विधानसभा सहित दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के नागरिक जुड़ रहे हैं। प्रदेश सरकार के खिलाफ जारी पद यात्रा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। यह जन समर्थन प्रदेश सरकार के विकास विरोधी चेहरे का प्रतीक है।
सांसद श्री बघेल ने ग्राम उफरा एवं महुदा में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाटन क्षेत्र की जनता ने जिसे पांच बार विधायक बनाया उसके द्वारा क्षेत्र की जनता के साथ छल किया जा रहा है। प्रदेश की जनता की परवाह नही है दूसरे राज्य में जाकर अपने आकाओं को खुश करने वाहवाही लूट रहे है।  पाटन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के संरक्षण में अवैध शराब बिक्री तेज़ गति से बढ़ रही है। शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार आज गाँव-गाँव में शराब बिक्री करवा रही है।

उफरा में चार लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
जनजागरण पदयात्रा ग्राम उफरा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा सांसद बघेल का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। गांव में आयोजित सभा के दौरान भाजपा और सांसद विजय बघेल पर आस्था व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी विश्राम साहू, किशोर साहू, उमा साहू, लोकेश्वरी  ने भाजपा प्रवेश किया। सांसद बघेल ने सभी केशरिया गमछा एवं पुष्पहार से स्वागत किया।
पदयात्रा के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू,लोकमनी चंद्राकार,लालेश्वर साहू,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, खिलावन वर्मा,राजा पाठक,प्रकाश चंद्राकार,गायत्री साहू,अखिलेश मिश्रा,राजू साहू,राजेश चंद्राकार,संजू साहू, भागवत पटेल,घनश्याम चौहान,बाबा वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *