सांसद विजय बघेल जनजागरण पदयात्रा तीसरे दिन की शुरुवात दरबार मोखली से हुआ

पाटन। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल द्वारा 8 अक्टूबर से जनजागरण पदयात्रा की शुरुवात पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी से की गई है। जनजागरण पदयात्रा के दौरान क्षेत्र के 40 से अधिक गावों में सांसद विजय बघेल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य के कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखेंगे।

आज तीसरे दिन जनजागरण पदयात्रा कि शुरुआत दरबार मोखली से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रथम पडाव सेमरी के लिए पद यात्रा की शुरुआत किया।जहां वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भव्य आतिशबाजी एवं पुष्पमालाओं से जोशीला स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *