फर्जी सील व हस्ताक्षर कर वन अधिकार पट्टा लेने की कोशिश करने वाले पर नहीं हुई अभी तक कार्यवाही, प्रशासन की कार्यशैली पर उठ रहे है सवाल

रिपोर्टर-परमेश्वर कुमार साहू

गरियाबंद। बीते 27 सितम्बर को न्याय के लिए जिलाधीश गरियाबंद को आवेदक जमुना के नाम से ग्रामीणों ने न्याय के लिए गुहार लगाया जिसमे मामला कुछ इस प्रकार है । मैनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत शोभा अड़गडी का है ग्राम सोभा के सरपंच व सचिव द्वारा फर्जी सिल व हस्ताक्षर कर दस्तावेज तैयार करने की शिकायत पर अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया है।संजय नेताम पूर्व जनपद सदस्य पिता जोहर राम नेताम ,श्रीमती अनीता बाई नेताम पति संजय नेताम सचिव ग्राम पंचायत अड़गडी शोभा निवासी द्वारा वन अधिकार मांग पत्र में पद का दुरुपयोग करते हुए कूट रचित दस्तावेज तैयार कर ग्राम पंचायत शोभा के पूर्व सरपंच जमुनाबाई एवं सचिव समारु राम ध्रुव कि फर्जी सील व हस्ताक्षर कर फर्जी तरीक़े से दस्तावेज तैयार किया गया है उक्त ब्यक्तियों के द्वारा वन अधिकार पट्टा प्राप्त करने के लिए सीधे आवेदन जनपद को दिया गया जिसके संबंध में अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व ) देवभोग के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, तब पता चला कि सरपंच व सचिव का फर्जी सिल व हस्ताक्षर कर भेजा गया है इस संबंध में थाना प्रभारी शोभा के समक्ष दिनांक 18-8 -2019 को संजय व अनीता के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने का आवेदन दिया गया था परंतु संबंधित थाना प्रभारी द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई दिनांक 14 -10-2019 को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को आवेदन दिया गया था इनके द्वारा भी अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीं की गई। जिसे निष्पक्ष जांच कर दोषियों के ऊपर उचित कारवाही करने की मांग को लेकर कर जिलाधीश. गरियाबंद को बीते 27 सितम्बर को फिर एक बार फिर कार्यवाही के लिए ज्ञापन दिया गया ।अब देखना है की इस बार कार्यवाही होता है की नही। साथ ही आवेदको ने खाद्य मंत्री अमर जीत भगत व मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन प्रतिलिपि दिए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *