कुष्ठ मुक्त भारत बनाने की दिशा में कलेक्टर दुर्ग के दिशा निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला कुष्ठ अधिकारी दुर्ग के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर गांधी जयंती संकल्प दिवस के तहत ,”मेरा ग्राम कुष्ठ मुक्त ग्राम ” हेतु ,पूरा अभियान दुर्ग जिला में चलाया जा रहा है । जिसके तहत पाटन ब्लॉक में भी अभियान चलाया जा रहा है । के पी पांडे एवं टी आर साहू एन एम ए द्वारा ग्राम सभा फुंडा ,तर्रा, सुरपा ,करेला ,रंगकठेरा ग्राम सभा में कुष्ठ के बारे में जानकारी देकर गांधी जी के प्रतिज्ञा का वाचन किया गया ।तेलीगुंडरा एवँ पाटन कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को कलेक्टर के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । के पी पांडे रिटायर्ड एन एम ए ने बताया ,कि कुष्ठ मुक्त ग्राम पंचायत के सरपंचों को ,जिसमें तर्रा ,करेला किकिरमेटा, छाटा ,पतोरा ,रूही ग्राम पंचायत का सम्मान किया गया। विशेष सहयोग करने वाली मितानिनों का भी सम्मान किया गया। ग्रामीणों को भी कुष्ठ रोग के लक्षण ,उपचार ,समाज में फैली भ्रांतियों की विशेष रुप से जानकारी दिया गया । खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशीष शर्मा द्वारा सभी एन एम ए को निर्देशित किया गया है की सभी ग्राम सभा एवं सेक्टर मीटिंग एवं मितानिन बैठक में उपस्थित होकर व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं रोगमुक्त रोगी का पारिवारिक सर्वे किया जाना चहिए। एवं चर्म रोग निदान शिविर लगाने का निर्देश किया गया है । श्री साहू ने बताया कि जिला कुष्ठ अधिकारी के निर्देश पर सभी स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण करने एवं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता लाने प्रचार प्रसार में और तेजी लाने का निर्देश मिला है। पाटन के एन एम ए अंजना शर्मा एवं ए के रावत भी अपने सेक्टर में प्रचार प्रसार एवं कांटेक्ट सर्वे घर घर जाकर किया जा रहा है ताकि छुटे हुए ,छुपे हुए कुष्ठ के मरीज को उपचारित किया जा सके। आने वाले समय में पूरा जिला के टीम द्वारा पाटन ब्लॉक में सर्वेक्षण एवं जांच खोज अभियान हेतु अभियान चलाया जाएगा ,ताकि शासन के आदेशानुसार सत्र 2022-23 तक जिले को कुष्ठ मुक्त किया जा सके।

