छुरा…….परियोजना भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लोक आस्था सेवा संस्थान गरियाबंद में संचालित चाइल्ड हेल्प लाइन 1098,जो बच्चो की सुरक्षा, संरक्षण, पुनर्वास व बाल अधिकार के मुद्दे पर कार्य करती है। यह राष्ट्रीय आपात कालीन 24 घंटे उपलब्ध होने वाली फोन सेवा है । गरियाबंद जिला के विभिन्न गांव में चाइल्ड लाइन 1098 टीम के द्वारा आउटरीच, स्टेक होल्डर के साथ बैठक करके, या जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता, जिसमे बच्चो की समस्याओं का भी पहचान किया जाता है आउटरीच के दरमियान कुपोषित बच्चो की जानकारी होने पर बच्चो की पहचान कर बच्चो के घर होम विजिट कर पालको से संपर्क किया गया, और समझ बनाया गया कि कुपोषण कोई बीमारी नही है, अच्छा पोषण आहार को हमारे दैनिक दिनचर्या में अपनाने से कुपोषण को खत्म किया जा सकता है। अच्छा पोषण आहार की सर्वाधिक आवश्यकता गर्भवती, शिशुवती माताओ को व छोटे बच्चो को होती है, अच्छा पोषण आहार हमे शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। हमे अपने भोजन में विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट आदि को शामिल करना चाहिए। टीम के द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र से प्राप्त होने वाली पोषण आहार व सहयोग राशि के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया जिससे पालक अपने बच्चे को पोषण पुनर्वास गरियाबंद में भर्ती करवाने के लिए तैयार हुए और चाइल्ड लाइन से लक्ष्मीरानी देवांगन व टीम और मितानिन के सहयोग से 18 बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र गरियाबंद में भर्ती कराया गया, पोषण पुनर्वास केंद्र की केंद्र प्रभारी अनीस अख्तर ने भी चाइल्ड लाइन टीम के प्रयास की सराहना करते हुए बच्चो को जल्दी ही स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी।

