जनपद पंचायत सभापति निर्भय ठाकुर ने कहां कला दिखाने वालों का भी मनोबल बढ़ाना एवं प्रोत्साहन करना हमारा कर्तव्य
? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
अमलीपदर,, मैनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम डाबरीगुड़ा में रात्रि कालीन रंगारंग ओड़िया नाटक का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सभापति निर्भय ठाकुर रहे इष्ट देवी देवताओं का पूजा अर्चना कर उन्होंने मंच से ग्रामीणों को संदेश देते कहां की मनुष्य को कला संस्कृति को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाना चाहिए प्रोत्साहन करना चाहिए जिससे लोगों में कला दिखाने कलाकार को कला करने क्षमता बढ़ जाता है एवं दिखाने का एक जागृत मनोबल उत्साह अनुभव प्राप्त होता है जनपद पंचायत सभापति निर्भय सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों को नवाखाई त्यौहार के संबंध में जानकारी देते हुए नवाखाई की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए श्री ठाकुर के बातों को सुनकर ग्रामीण लोग गदगद हो गए और क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनको आभार व्यक्त किया ग्रामीणों ने बताया कि हमारे क्षेत्र में जनपद सदस्य निर्वाचित रहे दो बार हो गए और हमारे क्षेत्र के लिए उनका योगदान किसी भी क्षेत्र में हमेशा मिलता रहता है चाहे सुख हो दुख हो किसी भी कार्य में वह ग्रामीणों के सामने घर तक पहुंचते हैं और एक परिवार के सदस्य के रूप में खड़े होकर अपना प्रदर्शन करते हैं इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रमुख दाबरीगुड़ा सरपंच पुनीत राम मरकाम लखन लाल यादव तिरन प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे
