कवर्धा मामले एकतरफा कार्यवाही एवं सामाजिक विद्वेष को बढ़ावा देने वाले को सरक्षण देने के खिलाफ भाजपा उत्तर पाटन मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन

पाटन। कवर्धा के लोहरा नाका के पास खंभे में लगे भगवा झंडे के अपमान और हिन्दू युवक के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट के विरोध, प्रशासन द्वारा हिंदुओं पर की जा रही एकतरफ़ा कार्यवाही किये जाने के विरोध में भाजपा उत्तर पाटन मंडल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अमलेश्वर में पुतला दहन किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर के दबाव में पुलिस प्रशासन द्वारा हिंदुओं पर एक तरफा कार्रवाई किया जा रहा है। जिसके विरोध में प्रदेश युवा मोर्चा ,जिला युवा मोर्चा के आह्वान पर ग्राम अमलेश्वर में पुतला दहन किया गया।

मौके पर मोनू साहू जिला पंचायत सदस्य, लोकमनी चंद्राकर मंडल अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष फेरहा राम ढीवर ,कैलाश यादव महामंत्री, दयानंद सोनकर उपसरपंच, हीरालाल साहू सरपंच, मोहन साहू मंडल अध्यक्ष ,पप्पू बघेल अनुसूचित जाति अध्यक्ष, धर्मेंद्र कौशिक ,रवि सिंगौर महामंत्री, राजू साहू महामंत्री ,हरि साहू, भागवत पटेल, राहुल साहू, सत्यम सोनकर, रूपेश सोनकर ,दिनेश सोनकर, कुमार साहू ,गीत शर्मा ,हितेश साहू, जय साहू, हेमन्त साहू,राजेशचौहान ,देवपाटकर ,किशन सोनकर, राकेश सोनकर,विक्रम साहू सहित अन्य वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *