निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ,,,कायाकल्प संस्था का आयोजन,,

पाटन– कायाकल्प ग्रामीण लोक कल्याण समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नगर के जगन्नाथ मंदिर परिसर में किया गया , स्वस्थ्य शिविर में पहुंचे 60 लोगो का विभिन्न आधुनिक मशीनों के द्वारा शरीर के पॉप थेरेपी एवं नाड़ी पद्धति से इलाज किया गया जिसमें बिना किसी दवाई के कमर के दर्द , गठिया, अर्थराइट्स, साइटिका, हड्डियों के रोग का इलाज नाड़ी पद्धति से किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त शिक्षक एस पी धुरंधर एवं अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक ढाल सिंह वर्मा ने किया चिकित्सक ज्ञान दास मानिकपुरी ने बताया कि भारतीय विद्याओ पर आधारित नैसर्गिक आधुनिक अनुसंधान के अंतर्गत मध्य मष्तिष्क जड़ समाधान के अंतर्गत किया जाता है श्री मानिकपुरी ने बताया कि नस में खिचाव नस दबने एवं साइटिका का इलाज जिसमें किसी प्रकार की दवाई खाने की जरूरत नही है आयोजक कायाकल्प ग्रामीण संस्था अध्यक्ष वेद नारायण वर्मा,शंकर वर्मा,महेंद्र वर्मा,मंजू मिश्रा,मंजू वर्मा, सेवा सहकारी समिति पाटन के अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा,वी डी कश्यप,एन के चौरे ,प्रभा ठाकुर,रेखा ठाकुर के अलावा अन्य उपस्थित रहे

इलाज करते चिकित्सक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *