- वैशाली विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का सम्मान
भिलाई।आज उल्लास नगर में वैशाली नगर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा नवनियुक्त भिलाई जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय साहू, सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण ने किया। विशेष अतिथि नंदकुमार कश्यप अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोहका सुपेला, रामा विश्वकर्मा अध्यक्ष केम्प ब्लाक कांग्रेस कमेटी, धर्मराज शर्मा, राकेश मिश्रा, संदीप निरंकारी, सुमित पवार थे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुकेश चन्द्राकर ऊर्जावान व्यक्ति हैं। सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कांग्रेस को और अधिक मजबूत करना है एवं आगामी निगम चुनाव में कांग्रेस के महापौर एवं कार्यकारिणी बनाना है। उन्होंने मुकेश चन्द्राकार की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के लिए आभार व्यक्त किया।
मुकेश चन्द्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है अत: सभी को मिलकर जुलकर कांग्रेस को अत्यधिक मजबूत करना है। सभा को रामा विश्वकर्मा, नंदकुमार कश्यप, संदीप निरंकारी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप शाह, विजय जंघेल, वासु दलाई, डेरेश्वर बंजारे, शौकत अली, दुर्गा प्रसाद साहू, पुरषोत्तम साहू, गिरवर साहू, पंकज शर्मा, रुबल शाह, चन्द्र किशोर साहू, शिव साहू, दर्शन सिंह, निर्मल सिंह निम्मे, निखिल शर्मा, मुकेश पासवान, युगल देशमुख, अभिषेक वर्मा, हीरा शंकर साहू, किसन यादव, राजेश यादव, दिनेश पाठक, भुवन साहू, सनीर साहू, कृतेश साहू पंकज शर्मा, रूबल साहा, पीयूष कुमार साहू, अभिषेक वर्मा, शुभम गौतम, सनम मोहम्मद, अमन, आलम उपस्थित थे।
