भाजपा ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को स्वच्छता को लेकर दिलाई शपथ

अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता थे उपस्थित
लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। भाजपा ने सेवा और समर्पण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को स्वच्छता को लेकर शपथ दिलाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 7 अक्टूबर तक भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रम सेवा और समर्पण को लेकर तय किया है जिसके तहत गरियाबंद मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, जिला मंत्री गोपचन्द बेनर्जी, जिला प्रचार प्रसार मंत्री राधेश्याम सोनवानी की मौजूदगी में शपथ पत्र पढ़ते हुए संकल्प लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्लास्टिक मुक्त करने के स्वप्न को पूरा करने की दिशा में संकल्प लेते हुए प्लास्टिक की बाटल, कप, चम्मच, थैला सहित इससे बने अन्य वस्तुओं का प्रयोग नहीं करने का आव्हान किया है। वहीं प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु सभी को जागरूक कर जीवनशैली से विलोपित करने का आव्हान किया है।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम सिन्हा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री हेमंत तिरपुड़े, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आनंद ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सीमा जांगड़े, कोमल ढीढी, राजेश परमार, अनिल मंडल, विनोद नेताम, कोमल सोनवानी, सुनीता झारिया, जमुना गजभिए, हुलसी सोनवानी, प्रेमलाल टोडर, सरला उइके, सीमा यादव, रोमा दान, लता यादव, शोभिनी यादव, ईक्षाबाई सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *