समाज का विकास संगठन में है : डॉक्टर देवांगन


देवरीबंगला / जिला देवांगन समाज की प्रथम बैठक ग्राम गुरेदा में रखी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ बालमुकुद देवांगन अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष केदार देवांगन ने की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डा. देवांगन ने कहा की मेरे प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के उद्देश्य समाज में रहने वाले अंतिम व्यक्ति की आर्थिक विकास एवं देश के प्रति सेवा भावनाओं को लेकर मैं राजनीति में आया हूँ। समाज में सामंजस्य रहने से समाज हर क्षेत्र में आगे बढता है। संगठित समाज ही विकास करता है। समाज में बच्चों को शिक्षित करना आवश्यक है। आज हमारा समाज राजनीति के क्षेत्र में शुन्य है। इसके लिए समाज के वरिष्ठ एवं पदाधिकारीयो को चिंतन करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नव निर्वाचित अध्यक्ष केदार देवांगन ने कहा कि समाज के दिशा से भटके लोगों को जोड़ कर समाज को संगठित कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है।
कार्यक्रम में जिला के पूर्व अध्यक्ष बी एल देवांगन, एम एल देवांगन, पंचू राम देवांगन, डा. डोमेद देवांगन, सुरेन्द्र देवांगन, केशर देवांगन, मोहिनी देवांगन, पुष्पा लिमजे, चंद्रभागा, देवरी से वीरेंद्र देवांगन, राधेश्याम देवांगन एवं बङी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला देवांगन के सचिव वेदलाल देवांगन ने एवं आभार ग्राम गुरेदा के अध्यक्ष किशुन देवांगन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *