रिपोर्टर-रोशन सिंह
उतई ।गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम कोड़िया के शौर्य युवा संगठन द्वारा व जनपद सदस्य राकेश हिरवानी के संयोजन मे जन जागरुकता सायकिल रैली का आयोजन किया गया।रैली का शुभारंभ कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य जगदीश दीपक ब्लाक कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष भरत चंद्राकर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया। महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर आयोजित रैली का बोरिगारका में हुआ स्वागत।पूर्व जनपद सभापति शत्रुहन साहू,गौठान अध्यक्ष दुलरवा सोनबेर,उपसरपंच बोरिगारका,करगाडीह सरपंच घनश्याम गजपाल,नवीन गजपाल,डोमिन साहू,पुष्पा साहू,रेखा साहू सहित ग्रामीण व पँचगणो ने स्वागत किया।
आजादी के अमृत महोत्सव व महात्मा गांधी जी के जन्मदिन पर उनके विचारों को ग्राम ग्राम पहुचाने शौर्य युवा संगठन कोड़िया द्वारा साइकल रैली का आयोजन किया गया जिसका अगुवाई जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी ने किया। यह रैली कोड़िया,कोकड़ी,पाउवारा बोरिगारका,पुरई ,खम्हरिया,हनोदा होते हुए कोड़िया में समाप्त हुआ।इस दौरान महात्मा गांधी,भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी की झांकी निकाला गया ।जिसमें बोरिगारका के प्रेमचंद सोनबेर महात्मा गांधी बने थे।इस दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत के सरपंचों ने रैली का स्वागत किया।साथ में पूर्व कृषि सभापति भरत चंद्राकर व कोड़िया के दिनेश साहू संरपच यशवंत सारथी, कोड़ियां से दिनेश साहू, शौर्य युवा संगठन का पुरा टीम, अध्यक्ष फलेन्द पटेल, यादवेंद्र , आदित्य भरद्वाज, चिरंजीव निषाद, महात्मा गांधी प्रेमचंद साहु,भारत माता यामिनी साहु सुमन निषाद,रीना साहु, कोकड़ी से रोशन साहू, रोहित साहू, दुलेश्वर साहू, पाऊवारा से राजेश साहु, वेदनारायण साहु, गुलाब साहु, खम्हरिया से खुमान पटेल, शेषनारायण पटेल व टीम धनोरा से यंशवत साहु, भुपेंद्र कुम्भकार,व युवा संगठन कि टीम व पुलिस टीम शामिल रहे।

