कलमकार की खोज 2021 के विजेता बने गीतकार उमेश श्रीवास”सरल

? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

श्री साईंनाथ फाउंडेशन रायपुर ने किया था राज्यस्तरीय आयोजन

गत दिनों श्री साईंनाथ फाउंडेशन रायपुर के तत्वाधान में कलमकार की खोज प्रतियोगिता 2021 का आयोजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से न्यायधानी बिलासपुर में सम्पन्न हुआ! ज्ञात हो कि इस, प्रतियोगिता के आडिसन में प्रदेशभर के करीब 350 कवि-गीतकार,गजलकार एवं साहित्यकारों ने भाग लिया था!
जिसका ग्रैंड फिनाले लखीराम अग्रवाल मेमोरियल आडिटोरियम बिलासपुर में आयोजित किया गया था!इस फिनाले में राज्य स्तर के लिए वरिष्ठ वर्ग से 05 एवं कनिष्ठ वर्ग से 05 चयनित रचनाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी!जिसमें वरिष्ठ वर्ग में गरियाबंद मैनपुर ब्लॉक के सुप्रसिद्ध गीतकार शिक्षक उमेश श्रीवास”सरल ने छत्तीसगढ़ के माटी से जुड़ी स्वरचित अपनी छतीसगढी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर खूब ताली बटोरी तथा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कलमकार की खोज 2021 के विजेता बने!तथा कार्यक्रम के मुख्यअतिथि देश के जाने माने उपन्यासकार श्री नीलोत्पल मृणाल जी के हाथों प्रथम विजेता का मोमेंटो,एवं प्रशस्ति पत्र,भेंटकर सम्मानित किया गया! ज्ञात हो कि श्री उमेश श्रीवास”सरल”इसके पूर्व भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित हो चूके हैं!फाइनल विजेता बनने पर शिक्षा एवं साहित्य जगत में खुशी की लहर है!उनके इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ हिन्दी साहित्य भारती एवं रत्नांचल साहित्य परिषद गरियाबंद के शिक्षक साहित्यकार श्री मुन्नालाल देवदास,तुकाराम कंसारी, रामेश्वर ठाकुर,देवशरण राम साहू,वरूण चक्रधारी,अश्क बस्तरी,कमलकिशोर ताम्रकार, गौरीशंकर कश्यप,कमलेश कौशिक,प्रदीप साहू,अवतार सिन्हा,रासबिहारी नागेश,कृष्ण कुमार कश्यप, योगीराज माखन कश्यप,पुरूषोत्तम,चक्रधारी,
फनेन्द साहू,भुनेश कुमार,धर्मेन्द्र चेलक,कमलेश मांझी,भुवेन्द बघेल,शुभम सिन्हा,कवियत्री तुलजा मरकाम,मधुरिमा पाण्डेय हेमलता पटेल,आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *