पाटन। गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर युवा संगठन नई दिशा एवं नई सोच के साथियों द्वारा पौधा रोपण एवम् विचार गोष्ठी विषय पर ग्राम देवादा में कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें अतिथि पी के वर्मा ने समाज कल्याण एवम् जन जागरण की दिशा में कार्य करने हेतु युवाओं को प्रेरित किये। ग्राम के प्रथम नागरिक श्रीमती ऊर्वशी वर्मा ने खेल, शिक्षा, एवं पुस्तकालय हेतु हरसंभव प्रयास करने की बातें कही। शिक्षक तुलाराम निर्मल ने आज के युवाओं को गांधी जी एवम् शास्त्रि जी के विचारों एवम् आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बातें कही। शिक्षक ढाल सिंह वर्मा ने कहा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जन जागरण का कार्य किया जाना सराहनीय है । समिति के सलाहकार कौशल वर्मा में युवाओं को शिक्षा हेतु प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित प्रोत्साहन एवम् मार्गदर्शन दिये। कार्यक्रम में मदन यादव को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जागेश्वर चंद्राकर (शिक्षक) एवम् आभार व्यक्त सोहन साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीरज शर्मा, अमन वर्मा, अनिकेत वर्मा, अंकुश शर्मा, लोकेश यादव, प्रेम प्रकाश, चंद्रशेखर, डोगेन्द्र, हर्ष, कमल नारायण वर्मा, जयंत वर्मा, दुर्गा निर्मल, कर्तिक वर्मा, गिरधर कामडे, चंद्रिका वर्मा, मनहरण, रजनी विश्वकर्मा,निखिल, हिमांशु, ओमेश्वर् आदि उपस्थिति थे।
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर देवादा में युवा संगठन ने किया पौधरोपण
