उतई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रदीनारायण मीणा के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अति० पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी उतई निरोक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के नेतृत्व में थाना उतई प्रार्थी भगेला यादव द्वारा बकरी चोरी करने के संबंध में थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराये जाने से थाना उतई में अपराध क्रमांक 391 / 21 धारा 457,380 भादवि कायम कर पतासाजी हेतु हमराह स्टाफ के अपराध विवेचना पर रवाना हुआ था कि थाना अण्डा से सूचना मिला कि थाना अण्डा के अपराध क 154 / 21 धारा 279,337 भादवि के अंतर्गत दुर्घटना ग्रस्त वाहन मारूती वेन में रखी गई बकरी चोरी की है। सूचना पर थाना अण्डा जाकर आरोपीगण 01. ओम प्रकाश वर्मा उर्फ मूलचंद वर्मा पिता खेमू वर्मा उम्र 28 साल सा० रूआबांधा आजाद चोक वार्ड क्र 63 मस्जिद के पास थाना भिलाई नगर 2. राजा राम निषाद पिता अरूणाजलम निषाद उम्र 41 साल पता रूंआबांधा बजरंग चौक आशाराम उडिया थाना भिलाई नगर 03. फैय्याज अहमद उर्फ भुरू पिता अब्दुल लतीफ उम्र 23 साल पता रूंआबांधा आजाद चौक वार्ड क 63 मस्जिद के पास थाना भिलाई नगर 4. मोहम्मद सफी उर्फ लल्लू पिता मोहम्मद इसाज उम्र 56 साल सा० रूंआबांधा आजाद चौक वार्ड क 63 मस्जिद के पास थाना भिलाई नगर 5. श्रीमती रगम्मा धोबी पति जय शितला धोबी उम्र 46 साल पता पावर हाउस देना बैंक के पीछे तेलगू मोहल्ला थाना छावनी जिला दुर्ग से पुछताछ करने पर मारूती वेन से बकरी चोरी करना बताया एवं पूर्व में ग्राम ढौर तथा आमापेंड्री से भी बकरी चोरी करना बताया ।आरोपियों के कब्जे से 1 कार मारूती वेन 9 नग बकरी एवं बिकी रकम 4400 रू को जप्त किया गया है। आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार कर न्याययिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उपनिरीक्षक भूपेंद्र ओगरे, सउनि चंदशेखर सोनी, सउनि राजकुमार देशमुख, आरक्षक आकश तिवारी, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक नारायण ठाकुर, आरक्षक मेघराज चेलक की सराहनीय भूमिका रही।
थाना उतई पुलिस की त्वरित कार्यवाही बकरी चोरी करने वालों के खिलाफ मिली सफलता.. 01 महिला सहित 05 आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार… मारूती वेन से घुम-घुम कर अलग-अलग जिलों में करते थे चोरी
