दुर्ग पाटन मुख्यमार्ग में ढौर मोड़ के पास मवेशी से टकरा जाने से पति-पत्नि घायल

पाटन। दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग में ढौर मोड़ के पास मवेशी में टकरा जाने से मोटर सायकिल सवार दम्प्पत्ति घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम करीब 7 बजे ग्राम तेलीगुंडरा निवासी घनश्याम साहू अपने पत्नि जानकी साहू के साथ ग्राम डुंडेरा गए थे। जहां से वापस अपने मोटर सायकिल क्रमांक cg 07 ab 6175 से घर लौट रहे थे इस दौरान ढौर मोड़ के पास सड़क पर बैठे आवारा मवेशियों से टकरा गए।
टक्कर से घनश्याम साहू के पैर में चोट लगी है। उसकी पत्नी जानकी साहू को मामूली खरोच आया है। राहगीरों की मदद से डायल 112 को तुरंत सूचना दिया लेकिन सूचना देने के 1 घंटे तक वहां पर मदद के लिए ना तो एम्बुलेश पहुँच पाया और ना ही डायल 112 की टीम।

गौरतलब हो कि ढौर मोड़ के पास कई लोगो द्वारा अवैध कब्जा कर घर बना लिया गया है। जिसके कारण वहां पर हमेशा जमघट लगा रहा है। आवारा मवेशीयो का भी जमघट चौक पर लगा रहता है। आये दिन राहगीर हादसों का शिकार होते रहते है। उक्त स्थान पर पूर्व में भी कई लोग दुर्घटना के शिकार होकर अपनी जान तक गवां चुके है। अवैध कब्जा के कारण उक्त स्थल पर अंधा मोड़ बन चुका है जिसके कारण दिन के उजाले में भी हादसा होने का खतरा बना रहता है। पूर्व में ग्राम पंचायत सेलूद द्वारा उक्त स्थल से अवैध कब्जा हटाने सभी कब्जा धारियों को नोटिश भी दिया गया था लेकिन कुछ राजनीतिक लोगो की संरक्षण के चलते कब्जाधारियों का हौसला आज भी बुलंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *