पाटन। सेवा सहकारी समिति फेकारी में प्रथम आम सभा का आयोजन बुधवार को सम्पन्न हुआ। आम सभा को सम्बोधित करते हुए दुर्ग कृषि उपज मंडी बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा सभी किसान सरकारी समिति में खाद , बीज के अलावा जिला सहकारी बैंक की योजनाओं का लाभ लेवे।उन्होंने कहा वार्षिक आमसभा में सभी पंजीकृत किसानो को सोसायटी में संचालन की सुविधा को कैसे बेहतर बनाया जा सकते है। उनके बारे अपनी बात को निसंकोच रखना चाहिए जिससे आने वाले समय में व्यस्था को अच्छा से अच्छा किया जा सके। समिति प्रबंधक लक्ष्मीनारायण चंद्राकर द्वारा सोसायटी का वार्षिक आय व्यय की ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिससे उपस्थित सभी किसानों के द्वारा सर्वसहमति से ताली बजाकर अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर रमेश देवांगन , युवराज साहू , चोवाराम साहू ,जनपद सदस्य श्रीमती रत्ना ठाकुर , समिति प्रबंधक एल , एन , चंद्राकर , शाखा प्रबंधक नन्द किशोर साहू , सहायक प्रबंधक रोमन वैष्णव , मोहित अमृत,कृषि विस्तार अधिकारी पूनम मेश्राम सहित बड़ी संख्या में किसान एवं सहित समिति के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
सेवा सहकारी समिति फेकारी में प्रथम आमसभा सम्पन्न
