जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मड़ेली में

छुरा –ग्राम पंचायत मड़ेली में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,जिसमें बुधवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के हाथों फीता काट कर किया गया।
ग्राम पंचायत मड़ेली में जिला स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमें प्रथम इनाम ₹7001 श्रीमती सीता परमेश्वर ध्रुव द्वारा एवं शील्ड स्वर्गीय श्री हरक राम ध्रुव के स्मृति में गजेंद्र ध्रुव द्वारा दूसरा इनाम ₹5001 श्रीमती लक्ष्मी गजेंद्र ठाकुर सरपंच द्वारा एवं शील्ड स्वर्गीय श्री मनीराम की स्मृति में डिगेशवर ठाकुर द्वारा तीसरा इनाम ₹3001 स्वर्गीय श्रीमती मोतिमबाई ध्रुव स्वर्गीय बनवाली ठाकुर स्वर्गीय देवकरण सिंह ठाकुर की स्मृति में कृपाराम ध्रुव भीखम सिंह ठाकुर दिनेश ठाकुर के द्वारा एवं शील्ड स्वर्गीय गैद लाल ठाकुर शिक्षक की स्मृति में नीरज निखिल द्वारा चौथा इनाम ₹1501 खिलेश्वरी ध्रुव जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा द्वारा एवं शील्ड स्वर्गीय भाव सिंह ठाकुर शिक्षक की स्मृति में पुराण सिंह ठाकुर द्वारा,,ग्राम मड़ेली में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर ग्राम वासियों में युवाओं में भारी हर्षोल्लास का माहौल है साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता को देखने भारी संख्या में ग्रामवासी व आसपास से दर्शकदिर्घा प्रतियोगिता का मनोरंजन उठा रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान थे लक्ष्मी अरुण साहू जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद अध्यक्षता श्रीमती लगनी अवध राम साहू जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा विशेष अतिथि श्रीमती लक्ष्मी गजेंद्र ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत मड़ेली , उपसरपंच भीखम सिंह ठाकुर , अमृतलाल ठाकुर कृपाराम कामता प्रसाद साहू , दयाराम निर्मलकर भूषण लाल ठाकुर भंगी राम नेताम गजेंद्र सिंह ठाकुर जो कई वर्षों से अपने धरा धाम ग्राम मड़ेली में मातृ नवमी के पावन पर्व पर कबड्डी का आयोजन करवाते आ रहे हैं, समिति के सभी सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में उपस्थित अतिथि,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *