दिल्ली में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ को टीम को 01 स्वर्ण ,03 रजत 01 कांस्य पदक मिला । टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ी संगीता राजगोपालन को टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।वेटरन वर्ग के मिस्र युगल में छत्तीसगढ के दोनो ही टीमो के मध्य मैच हुआ, जिसमे मनीषी सिंह व बुदी प्रकाश मूर्ति की जोडी ने संगीता राजगोपालन व राजीव की जोडी को फाईनल मे पराजित कर स्वर्ण पदक जीता तथा संगीता व राजीव की जोडी़ को रजत पदक मिला। पुरूष युगल वर्ग में आनंद धर दीवान व डॉक्टर सुदेश तिवारी की जोड़ी को रजत पदक मिला। महिला युगल में मनीषी सिंह व नीलम पांडा की जोड़ी को भी रजत पदक मिला। एकल वर्ग मे बुदी प्रकाश मूर्ति को कांस्य पदक मिला। संगीता राजगोपालन को वयिक्तगत युगल मे स्वर्ण पदक मिला। टीम के कोच डॉक्टर दिनेश कुमार नामदेव व टीम मैनेजर कृष्ण कन्हैया शर्मा है। छत्तीसगढ़ खेल एवं कल्याण विभाग के अधिकारियो ने खिलाड़ियों मेहनत की तारीफ की और इस अभूतपूर्व सफलता पर पूरे छत्तीसगढ़ की टीम को बधाइयाँ दी है। उक्त जानकारी टीम के कोच डा. दिनेश नामदेव ने दी।

