आईएसबीएम युनिवर्सिटी में विश्व हृदय दिवस मनाया गयाl

छुरा|| आईएसबीएम युनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी के द्वारा विश्व हृदय दिवस के अवसर पर फार्मेसी के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा हृदय को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखने के लिए सलाह दिया गया जिसमे प्रतिदिन योग करना,सिगरेट, बीड़ी, नहीं पीने की सलाह, बीच -बीच में रक्तचाप जांच कराना Cholestral लेवल मेन्टेन रखना, अधिक वजन है तो वजन काम करना , संतुलित भोजन करना,पूर्ण नींद लेना,कण्ट्रोल ब्लड शुगर लेवल मेन्टेन रखने की जानकारी दिया गया एवं यूनिवर्सिटी मे उपस्थित सभी टीचर्स, विद्यार्थियों और उपस्थित सभी कर्मचारियों का ब्लड प्रेशर का जांच किया गयाl
इस शिविर के प्रबंधन के लिए स्कूल ऑफ फार्मेसी के विभागाध्यक्ष युगल किशोर राजपूत ने अपने प्राध्यापकों एवं विद्यार्थीयों के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी मे उपस्थित सभी लोगो का ब्लड प्रेशर का जांच किया गया l
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रमुखतः से स्कूल ऑफ फार्मेसी के विभागाध्यक्ष युगल किशोर राजपूत, सहा.प्राध्या. राजेन्द्र कुमार साहू, सहा.प्राध्या. अश्वनी साहू, सहा.प्राध्या. तुषार वर्मा, सहा. प्राध्या. ओमप्रकाश साहू, लैब सहा. श्रीमती निम्मी साहू की महती भूमिका रही। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ विनय एम अग्रवाल, कुलपति डॉ. आनंद महलवार, कुलसचिव डॉ. बी पी भोल, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाँ. भूपेंद्र कुमार साहू, संकाय प्रमुख(डीन) डाँ. एन के स्वामी सभी ने फार्मेसी विभाग को बधाई दिया गया एवं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रोत्साहित और सहयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *