शिक्षक उमेश श्रीवास को मिला गरियाबंद जिलाध्यक्ष का दायित्व,,,रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य एवं राष्ट्रीय अवार्डी टीचर्स फोरम की बैठक सम्पन्न

✍? रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद

गरियाबंद:–

गत दिनों छत्तीसगढ़ राज्य एवं राष्ट्रीय अवार्डी टीचर्स फोरम की बैठक नेताजी सुभाष स्टेडियम रायपुर में छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के मुख्य आतिथ्य व छत्तीसगढ़ राज्य/राष्ट्रीय अवार्डी टीचर्स फोरम के प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में प्रदेशभर से पहुंचे सभी राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षकों ने अपना परिचय दिया।तथा एजेंडा वार चर्चा प्रारम्भ किया गया!जिसमें मुख्यरूप से अवार्डी शिक्षकों को 3 वर्ष सेवावृद्धि,व समय पूर्व पदोन्नति,चिकित्सा सुविधा सहित छत्तीसगढ़ राज्य एवं राष्ट्रीय अवार्डी टीचर्स फोरम की नियमावली का वाचन किया गया!इसी बिच सर्वसम्मति से प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया!जिसमे सेवकराम नेले को संरक्षक,प्रांतीय अध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी,उपाध्यक्ष मोहन लाल जायसवाल,परस राम साहू, राजेन्द्र सिन्हा महामंत्री मुन्नालाल देवदास प्रांतीय सचिव विष्णु शर्मा सह-सचिव चोवाराम वर्मा, कोषाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य टीकाराम सारथी,श्रीमती गीता देवी हिंमधर,श्रीमती शशिकला कठोलिया,सच्चिदानंद पटनायक बेनी राम वर्मा,श्रीमती कृष्णा अग्रवाल,महिला संयोजिका डॉ साधना कसार,रामकुमार साहू,अर्जुन तारम,इसी प्रकार से जिलाध्यक्ष का भी मनोनयन किया गया।जिसमें छविराम पटेल महासमुंद,चूड़ामणि वर्मा बलौदाबाजार,संजय मैथिली दुर्ग,तथा गरियाबंद से शिक्षक उमेश श्रीवास को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।आगामी बैठक के संबंध में फोरम के प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा निर्णय लेकर सभी को सूचित किया जावेगा।बैठक में परस राम साहू, रामकुमार साहू, मोहम्मद सलीम खान,लेखराम साहू,तुलेंद्र सागर,भागवत चंद्राकर,कमलदास मानिकपुरी बृजराम वर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *