उतई । मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर इकाई डुमरडीह (उतई) की आवश्यक बैठक रविवार को सचिव श्री मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ आ। जिसमे समाजिक जागरूकता बढ़ाने हेतु बहुत से निर्णय लिए गये । समाज के परिवार में किसी का देहांत होने पर पितांबरी कपड़ा ढकने के रिवाज को प्रतिबंधित करते हुए ,पीतांबरी कपड़े के बदले दान स्वरूप सहयोग राशि दान पेटी में डालेंगे या फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। कुर्मी भवन के लोकार्पण में खर्च की जानकारी दी गई ,जिसे सर्वसम्मति से मान्य किया गया। नगर महिला इकाई का गठन कर समाज को मजबूती देने और समाज में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने आगामी रविवार 3 मई 2021 को बैठक कर सर्वसम्मति से सक्रिय महिला सदस्यों का मनोनयन कराने का निर्णय किया गया है। नगर इकाई के अंतर्गत समाजिक गतिविधियों की सूचना सभी परिवार को वाट्सएप ग्रुप द्वारा दी जायेगी। बैठक मे उपस्थित श्री मोतीलाल वर्मा,चंद्रिका प्रसाद वर्मा, नंदराम वर्मा, शिशुपाल वर्मा, सरज वर्मा, पुरन बघेल, देव प्रकाश आडिल, सुरेंद्र वर्मा ,शेषनारायण वर्मा, मोरजध्वज वर्मा, भूषण वर्मा, अंचल वर्मा, श्रीमती कौशल्या वर्मा, श्रीमती मीना वर्मा, श्रीमती सुषमा वर्मा, श्रीमती मीना नायक,श्रीमती हुलसी वर्मा, श्रीमती भारती वर्मा एवं रहे। जिसके लिए आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष श्री रविन्द्र वर्मा द्वारा किया गया।
