सामाजिक उत्थान के लिए शीतल ध्रुव सम्मानित

छुरा- युवा नेता शीतल ध्रुव को आदिवासी समाज के उत्थान, सेवा एवं जनजागृति के लिए अमात गोंड़ समाज ने सम्मान किया। ग्राम रानीपरतेवा में अमात गोंड़ समाज का सर्कल स्तरीय नवाखाई मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय सांसद चुन्नीलाल साहू, अध्यक्षता पूर्व विधायक ओंकारशाह, विशेष अतिथि तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष, छत्तरसिंह ठाकुर संरक्षक जिला आदिवासी समाज, टंकेश्वर मरकाम सर्कल अध्यक्ष, बुधराम मरकाम सर्कल उपाध्यक्ष, आसबाई ध्रुव सरपंच रानीपरतेवा मंचासीन थे।कार्यक्रम में आदिवासियों के लिए विभिन्न स्तर पर चल रहे योजनाओं को जन जन तक प्रचार कर लाभ दिलाने, सामाजिक सांस्कृतिक, धार्मिक, जागरुकता, विद्यार्थियों को शिक्षा एवं खेलकूद में प्रेरित करने, प्रशिक्षण में मदद करने, आदिवासी महिला जागृति जैसे कार्यों के लिए समाजसेवी शीतल ध्रुव को श्रीफल, शाल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामप्रसाद शान्डिल, संदीप पांडे, मोहन ठाकुर, विनोद ठाकुर, महेन्द्र मरकाम, हीरासिंह मरकाम, यशवन्त मरकाम, पुनितराम ठाकुर, तेजराम ध्रुव, फलेन्द्र ठाकुर, गोवर्धन सहित मढ़ेली सर्कल के अमात गोड़ समाज के स्वजातीय महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवनारायण यदु ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *