जामगांव-आर परिक्षेत्र द्वारा सम्मान समारोह एवं आमसभा का आयोजन किया गया… समाज मे काम करने से सुखद अनुभूति मिलती है-अश्वनी साहू


पाटन।परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव(आर) द्वारा रविवार को परिक्षेत्रीय सम्मान समारोह एवं आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात साहू समाज की अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा की आरती पूजा के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्यतिथि तहसील साहू संघ पाटन एवं कृषि उपज मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा समाज के सेवा में काम कर रहे सभी सामाजिक पदाधिकारियों का सम्मान करें। युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी सामाजिक  कामो में बढ़चढ़कर भागीदार बनें। समाज मे काम करने से सुखद अनुभूति मिलती है। समाज मे काम करने का प्रतिफल मंडी बोर्ड दुर्ग के अध्यक्ष के रूप में काम करने का अवसर छग शासन द्वारा दिया गया है। बड़ो के मार्गदर्शन में काम करते हुए बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार की शिक्षा भी दें।
अध्यक्षता कर रहे तहसील महासचिव खेमलाल साहू ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा समाज मे काम करने वालों को समाज की प्रतिष्ठा को बचा कर काम करना चाहिए। सामाजिक काम सहजता और सरलता के साथ होनी चाहिए।समाज मे काम करना सबसे कठिन काम है। लेकिन हमारे समाज के लोग लगातार उच्च सदन के मार्गदर्शन में काम कर रहे है।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा समाज के बीच मे आपसी मतभेद भुलाकर सभी एक साथ होकर काम करें तभी समाज का संगठन और एकता दिखाई देती है।
तहसील उपाध्यक्ष दिनेश साहू ने सामाजिक नियमावली के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि सामाजिक नियमावली का सभी लोग पालन करें तभी समाज मे एकरूपता आएगी।

इस मौके पर पूर्व एवं नवनिर्वाचित सामाजिक पदाधिकारियो एवं समाज मे अपनी सेवा प्रदान करने वाले वरिष्ठजनो व परिक्षेत्र के सभी स्वजातीय सरपंचों, उपसरपंचो को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लालेश्वर साहू, दुलेश्वर साहू, हरिशंकर साहू, चंद्रिका साहू, विमल साहू ने भी सम्बोधित किया।

स्वागत भाषण परिक्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ गुलाब साहू ने दिया एवं साहू भवन में शेड एवं सीमेंटीकरण की मांग रखा। मंच संचालन पारखत साहू ने एवं आभार प्रदर्शन आनंद चंदन ने किया।
मौके पर प्रमुख रूप से जनपद सदस्य कविता साहू, कामता साहू, किशोर साहू, किशन हिरवानी,रोहिणी साहू, त्रिवेणी साहू,सरिता साहू, रविशंकर साहू,मनीष साहू,अंगेश्वर साहू,नीरा साहू,साहू,संतोष साहू, सन्तोषी साहू,द्वारिका साहू,प्रेमनाथ साहू, कामता साहू,कोमिन साहू,प्राणनाथ साहू,रोमनाथ साहू सहित बड़ी सँख्या में स्वजातीय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *