उतई नगर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर 119 ने करवाया पंजीयन

उतई।दिव्यंगता प्रमाण पत्र के लिए शिविर का आयोजन नगर के वार्ड 9 नेहरू नगर में स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। जिसमे 21 प्रकार के दिव्यंगता जैसे श्रवण बाधित,अस्थि बाधित ,दृष्टि बाधित,गभीर मानसिक बीमारियों,बौनापन,सिकलसेल, कुष्ठ रोग,मूकबधिर,आदि से संबधित दिव्यंगता के प्रमाणीकरण शिविर व दिव्यंगता की श्रेणी में पात्र पाये जाने पर दिव्यंगताद प्रमाण पत्र एवं विशिष्ट पहचान पत्र प्रदान किया जाना था।तथा जिन दिव्यांगजनो को दिव्यंगता प्रमाण पत्रो का नवीनीकरण किया गया।शिबिर में डॉ आर के नायक अस्थिरोग विशेषज्ञ, डॉ संगीता भाटिया, डॉ एके गनवीर ईएनटी विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं प्रदान की।शिविर में कुल 119 लोगो ने पंजीयन कराया था जिसमे से अस्थिबाधित में 55,नेत्र बाधित में 3 मूकबधिर में 5 इस प्रकार कुल पात्र 63 व अपात्र 3 जिला चिकित्सालय रिफर 53 आवेदन को किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी अध्यक्ष सक्षम जन फाउंडेशन प्रमोद जैन पार्षद तोषण साहू सीएमओ सोहेल कुमार रोहित पटेल लाकेश बिलौने प्रकाश जैन पुष्पा नेताम सरस्वती चंद्राकर प्रेमकुमारी पटेल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *