नागझर में स्वास्थ विभाग ने शिविर लगाकर 50 लोगो का किया कोविड़ टीकाकरण

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

पांडूका। क्षेत्र के ग्राम पंचायत घटकर्रा के आश्रित ग्राम नागझर में स्वास्थ अमला द्वारा शिविर लगाकर कोविड का टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।स्वास्थ विभाग की टीम लोगो को बड़ी सुविधा उपलब्ध कराते हुए गांवों में जाकर लोगो को टीकाकरण अभियान चला रहा है।जिसमें ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है।ग्राम नागझर के मितानिन कार्यकर्ता मोहनी साहू ने जानकारी देते हुए बताई की आज 50 लोगो को कोशिल्ड वैक्सीन लगाया गया।इस दौरान स्वास्थ कार्यकर्ता,मितानिन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *