गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में राष्ट्र जागरण सेवा समिति एवं संचालक मण्डल द्वारा 15 अक्टूबर से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ का आयोजन

पाटन। गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में राष्ट्र जागरण सेवा समिति एवं संचालक मण्डल द्वारा 15 अक्टूबर से 21अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ का आयोजन रखा गया है।
ज्ञातव्य है की गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ तथा नवनिर्मित माता भगवती देवी शर्मा सत्संग सभागार का लोकार्पण एवं दानदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है!
इसी पावन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार में संत घनश्याम पटेल के द्वारा गांव – गाँव में ,चौंक चौराहे पर भजन गाकर प्रचार प्रसार कर रहे है! इसी क्रम में मटंग के लक्ष्मी मंच पर भी भक्तिभाव से भजन गाकर ग्रामीणों को एकत्रित कर कार्यक्रम आयोजन की जानकारी दे रहे है।

संत घनश्याम पटेल ने बताया की गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है जिसमें कथा प्रवचन प्रख्यात प्रवक्ता, विदुषी हनुमत कृपा पात्र प्राची देवी जी के द्वारा किया जायेगा।

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *