पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अभी से अपनी गद्दी खोने का डर सता रहा है, इसी वजह से भूपेश बघेल और उसके ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लोगों द्वारा शासकीय भूमिपूजन/लोकार्पण के कार्यक्रमों के लिए सरकारी कर्मचारियों पर दबाव बनाकर भाजपाई जनप्रतिनिधियों को नही बुलाया जाता। उक्त बातें भाजपा समर्पित जनपद सदस्य रवि सिन्हा ने मीडिया से रूबरू होकर कहा की उनके क्षेत्र की जनता ने उन्हें जन प्रतिनिधि चुनकर भेजा है।
रवि सिन्हा जानकारी देते हुुुए कहा पूर्व में ग्राम ओदरागहन में क्रेडा कार्यक्रम, उसके बाद ग्राम सुरपा में शासकीय हाई स्कूल का औपचारिक उद्घाटन किया गया एवं गृह ग्राम निपानी में भी हाई स्कूल का उद्घाटन किया गया। जिसमे संस्था के प्राचार्य के ऊपर दबाव बनाकर भाजपा जनप्रतिनिधि रवि सिन्हा को सूचित नही किया जाता है एवं उस उद्घाटन समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारि गण उपस्थित रहते हैं । परन्तु उक्त कार्यक्रम में उस ग्राम पंचायत के सरपंच , उपसरपंच, पंचायत पदाधिकारी गण एवं शाला विकास समिति के सदस्य गण उक्त औपचारिक शुभारंभ में शामिल न होना सोचनीय विषय है।
जनपद सदस्य रवि सिन्हा ने कहा कि पाटन के भाजपा जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र की जनता से जुड़ने से रोका जा रहा है , इससे यह प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी गद्दी खोने का डर हो गया है और उनके ही आदेश से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा यह कृत्य किया जा रहा है जो कि अनुचित एवं निंदनीय है ।
