पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन खेल भावना समाज में एकजुटता का संदेश देती है – अनीता ध्रुव

परमेश्वर कुमार साहू

धमतरी। पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसका समापन बुधवार को हुआ। समापन अवसर के मुख्य अतिथि आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रूव सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रतियोगिता में विजेता ग्राम मगौंद और उप विजेता नगरी रहा। जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व शिल्ड प्रदान किया गया तथा सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर अनीता ध्रूव ने कहा कि खेल भावना समाज में एकजुटता का संदेश देती है। कहा कि खेल मेल बढ़ाते है, चुनौतियो का सामना करने की प्रेरणा प्रदान करते है। उन्होंने खिलाडियों को अग्रिम शुभकामना देते हुए कहा कि खेल में जीत हार लगी रहती है, जो अच्छा खेलता है वो जीतता है, हारने वालो को ये सोचना है कहां कमी रही। खेल से शारीरिक विकास के साथ ही लक्ष्य को केंद्रित रखकर खेलना मानसिक विकास के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे आयोजनों के जरिए क्षेत्र से अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं भी निकल रही है। उन्होंने ऐसे आयोजन गांव-गांव में कराने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *