छुरा ग्रामीण- गरियाबंद जिले के छुरा नगर में इस वर्ष नवरात्र पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है । छुरा नगर में दुर्गा पंडाल स्थापित नही की जाती । सिर्फ शीतला मंदिर में ही माँ शीतला का पूजा अर्चना कर नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है । इस वर्ष नवरात्र पर्व का प्रारम्भ 7 अक्टूबर से हो रहा है । नवरात्र की तैयारी माँ शीतला मंदिर में जोरो से चल रही हैं।नवरात्र पर्व 2021 में ज्योति प्रज्ज्वलित कराने हेतु रसीद कटना प्रारंभ हो गया है जिसके लिए समिति के द्वारा तेल ज्योति 751 रुपया एवम् घृत ज्योति 401 रुपया तथा 4 किलो घी निर्धारित किया गया है । ज्योत पंजीकरण के लिए समिति के अध्यक्ष ओंकार शाह एवं राजकुमार यशपेन्द्र शाह के दिशा निर्देश में सचिव बजरंग पांडेय , सियाराम सिन्हा, कोमल सोनी, कुलेश्वर सिन्हा, मितेश दीक्षित ,अजेंद्र कमार , संत निर्मलकर , राजा आदि सहयोग कर रहे हैं।
