आनलाईन ठगी रैकेट का सरगना सिद्धार्थ यादव टिकमगढ़ मध्यप्रदेश से गिरफ्तार। मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
गरियबन्द जिले के थाना मैनपुर की कार्यवाही ।
लोकेश्वर सिन्हा
गरियबन्द—- मामला गरियबन्द जिले के मैनपुर ब्लाक के आवेदक राम जी साहू पिता निर्भय राम साहू उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम हरदीभांठा थाना मैनपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला गरियाबंद के समक्ष शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया था जो शिकायत आवेदन जांच हेतु थाना मैनपुर को पुलिस अधीक्षक के पत्र प्राप्त हुआ कि शिकायत आवेदन कि जांच पर आवेदक द्वारा बताया गया कि अज्ञात मोबाईल धारक द्वारा स्वयं को सीनियर ऑफिसर एयरटेल कंपनी आर. के. बुंदेला जिसका आफिस विजय नगर इंदौर मेट्रो टावर सेक्टर नंबर 2 ब्लॉक नंबर 75 इंदौर मध्य प्रदेश में है बताकर तथा अन्य नंबर धारक द्वारा स्वयं को जूनियर मैनेजर एवं सहायक मैनेजर एयरटेल कंपनी तिवारी बताकर दिनांक 25-06-2019 को उसके मोबाइल नंबर 9981949241 पर मैसेज भेज कर, कि आप जीत चुके हैं 2,85,000 रूपये और पल्सर बाइक ईनाम, एवं मो. नं. 9109207642 के धारक द्वारा बार-बार फोन लगाकर 15-16 लाख रूपया मिलेगा कहकर अब तक कुल छै लाख बावन हजार एक सौ (6,52,100) रूपया जमा कराकर पैसा आपके खाता में वापस कर दिया जावेगा बोल कर जमा कराते गये किन्तु प्रार्थी के खाता में किसी भी प्रकार से अनावेदकगण द्वारा रकम वापस नही किया गया एवं प्रार्थी रामजी साहू के सांथ धोखाधड़ी किया गया कि उक्त रिपोर्ट पर शिकायत जांच पर आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा 420, 34 भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध थाना मैनपुर में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति पारूल माथुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर रूपेश डण्डे एवं थाना प्रभारी मैनपुर हर्षवर्धन सिंह बैस तथा सउनि हिंमाचल सिंह ध्रुव, आर. मिथलेश नागेश एवं आर. प्रदीप कुरेटी की टीम गठित कर अपराध विवेचना में लगाया गया जिस कड़ी में सर्वप्रथम संदिग्ध मोबाईल नंबरो का लोकेशन लिया गया। लोकेशन लेने पर सभी का लोकेशन लिधोराखाश टिकमगढ मध्यप्रदेश होना पाये जाने पर तथा खातो की जानकारी लेने पर खाताधारक का नाम गौतम वर्मा पिता बलदाउ सिंग वर्मा निवासी बेमेतरा तथा ईशू कुमार साहू पिता धनीराम निवासी ग्राम करगा थाना कुरूद जिला धमतरी ज्ञात होने पर आरोपियों की धर पकड़ हेतु सउनि हिमाचल ध्रुव के निर्देशन में पुलिस टीम लिधोराखास टिकमगढ मध्यप्रदेश एवं बेमेतरा तथा अभनपुर कुरूद धमतरी के लिये रवाना कि गई जो संदेही नंबरो के लोकेशन के आधार पर लिधोराखास जाकर आरोपी सिद्धार्थ यादव पिता किशन लाल यादव उम्र 22 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ी जिसने अपना अपराध करना स्वीकार किया एवं बताया कि वह तथा उसका साथी अजय यादव ही नाम एवं सीम बदल-बदल कर प्रार्थी रामजी साहू से बात किया करते थे साथ ही घटना में प्रयुक्त ए.टी.एम. कार्ड एवं सीम को उसके द्वारा तोड़कर जला देना बताया गया किन्तु उसके कब्जे से सहयोगी आरोपी गौतम वर्मा के द्वारा भेजे गये ए.टी.एम. कार्डो के खाली लिफाफे प्राप्त हुये जिन्हे लेकर एवं बेमेतरा से आरोपी गौतम वर्मा की धर-पकड़ कर उससे भी पूछताछ करने पर उसने भी अपना अपराध करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त खातो का पासबुक तथा ए.टी.एम. कार्ड तथा सीम भेजने की पोस्ट आफिस की रसीद दिखाई। जिसे भी साथ लेकर अभनपुर जाकर आरोपी ईशू कुमार साहू से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने भी अपना अपराध करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त एस.बी.आई. खाते का 03 नबर पासबुक दिखाया तथा ए.टी.एम. कार्ड एवं सीम भेजने की रसीद दिखाई जिसे भी लेकर थाना आमद आने पर तीनो आरोपियो से सख्ती से पुछताछ करने पर समक्ष गवाहान मनोज निर्मलकर एवं खिलावन साहू के मेमोरण्डम कथन लेकर आवश्यक जप्तीयां करने पर अपराध धारा सदर का पाये जाने से प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना जरिये आर.एम. के परिजनो को दी गई कि प्रकरण में धारा 120 बी तथा 201 भादवि जोडी गई कि प्रकरण में एक आरोपी अजय यादव फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिये मुखबिर लगाये गये है एवं जल्द ही गिरफ्तार की जायेगी। वर्तमान में गिरफ्तार किये गये तीनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है
उक्त अपराध विवेचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के निर्देशन में लगातार टिकमगढ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो से सम्पर्क कर आरोपियो की गिरफ्तारी में महती भुमिका निभाई गई है। उक्त अपराध विवेचना में थाना प्रभारी मैनपुर हर्षवर्धन सिंह बैस, सउनि हिंमाचल ध्रुव, प्र.आर. विनोद नरेटी, प्र.आर. दिलीप सिन्हा, आर. मिथलेश नागेश, आर. प्रदीप कुरेटी सायबर सेल स्टाफ- भूपेन्द्र दीवान, खिलेश सोनी, सतीश, तरूण, व कमलेश की सराहनीय भुमिका रही है।
