पाटन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दूर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने बुधवार को सी एम निवास भिलाई-3 मे मुख्य्मंत्री के सुपुत्र चैतन्य (बिट्टू) बघेल को बैक के दो माह का प्रतिवेदन सौपा। जिसमे उनके द्वारा दो माह के भीतर किये गए महत्वपूर्ण कार्यो का उल्लेख है। इस अवसर पर मुख्य्मंत्री के ओ एस डी आशिष वर्मा भी उपस्थित थे।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने मुख्यमंत्री के सुपुत्र को बैंक का प्रतिवेदन सौपा
