रिपोर्टर-रोशन सिंह
उतई ।वृहताकार सहकारी समिति उतई के अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा एवं समिति के प्रबंधक गिरधर सोनी को सोमवार को ग्राम सेलूद में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति द्वारा इस वर्ष धान खरीदी में धान की जीरो शार्टेज होने की वजह से यह सम्मान दिया गया है, जीरो शार्टेज देना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।कार्यक्रम में जिला केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।सम्मान लेने माधोलाल साहू पुरेंद्र वर्मा खोवालाल पहुचे थे।इस सम्मान के लिए समिति के खुमान सिंह साहू टिकेश्वरी साहू अश्वनी वर्मा तिलक साहू प्रहलाद कुमार साहू गोविंद साहू पूरन साहू जयंत साहू रामसाय साहू रमाकांत डहरे सहित समिति अंतर्गत आने वाले कृषको ने हर्ष जताया है।
