प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जिला सदस्य ने चलाई सेवा और समर्पण अभियान प्रबुद्ध नागरिकों को साल व गमछा भेंट कर कमार बच्चों के साथ केक काटी


परमेश्वर कुमार साहू,धमतरी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर व्यापक रूप में सेवा और समर्पण अभियान 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इसी तारतम्य में आदिवासी भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु गाँव-गाँव में जाकर अपने मितानिन बहनों के साथ आयरन व मल्टी बिटामिन की दवाई वितरण की, साथ में केन्द्र के मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत मुफ्त राशन वितरण की जानकारी दी।
प्रतिदिन आम जनों से रूबरू होने वाली तथा जन समुदाय के साथ सुख दुख बांटने वाली जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के 71 वां जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज रूद्री के वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को गमछा, साल व मौसमी फल वितरण किया तथा वृद्ध माताओं को साड़ी, साल व फल भेंट कर आदर सम्मान किया। इसी तरह सरल स्वभाव के धनी एवं मिलनसार अनीता ध्रुव ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दीर्घायु की कांमना करते हुए क्षेत्र के ग्राम सलोनी के कमार डेरा के कमार बच्चों के साथ बैठकर हैप्पी बर्थडे नरेन्द्र मोदी डु यु कहते हुए केक काटकर प्रधानमंत्री जी के मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के बारे में जानकारी दी एवं कमार परिवार के साथ बैठकर ब्यंजन का लुफ्त उठायी।
अनीता ध्रुव ने अपने जिला पंचायत क्षेत्र के गांवों में अपने महिला कार्यकर्ताओं के साथ सलोनी, छुही, दरगहन, साल्हेभाट, कुकरेल, नयापारा, सिरौद खुर्द, बनबगौद, माकरदोना, बनरौद, मारदापोटी, कांटाकुर्रीडीह के उम्रदराज वृद्धजन श्री शिवदयाल साहू,श्री गया राम साहू, भरत साहू, गणेश राम ध्रुव, मंगल राम सिन्हा, राजा राम ध्रुव, सुन्हेर राम ध्रुव, दीना राम साहू, बसंत यादव, मंशा राम साहू,मंगल सिंह ध्रुव, गोवर्धन ध्रुव, जोहित राम ध्रुव, कोमल दास मानिकपुरी, सदालु राम यादव प्रेम सिग सेन, थनवार दीवान, रमन सिंह सेन, नरसिंग साहू से मिलकर सभी को गमछा भेंटकर सम्मानित किया तथा साल व श्रीफल प्रदान किया वही श्री फल देकर आशीर्वाद प्राप्त किया॥
जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर उनके प्रति देश प्रेम की भावना तथा सेवा भाव के बारे में जानकारी दी तथा उनके जनकल्याणकारी योजना के बारे में उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों को बतायीं तथा मां दुर्गा मंदिर में पुजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वास्थ्य व लम्बी उम्र की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *