रिपोर्टर-रोशन सिंह
उतई ।वृहताकार सहकारी समिति मर्यादित मवेशी बाजार उतई में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया जिसमे उतई डुंडेरा खोपली डूमरडीह उमरपोटी ग्राम के किसान शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण,गृह,जेल धर्मस्व पर्यटन संस्कृति एवं संस्कृति विभाग छग शासन, ताम्रध्वज साहू थे।अध्यक्षता अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय दुर्ग जवाहर वर्मा ने किया। विशेष अतिथि अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बोर्ड दुर्ग अश्वनी साहू नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी थे।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बलराम के तैलचित्र में पूजा अर्चना कर किया गया।स्वागत भाषण वृहताकार सहकारी समिति अध्यक्ष रूपनारायण शर्मा ने प्रस्तुत किया।वार्षिक आय व्यय की जानकारी समिति प्रबन्धक गिरधर सोनी ने किया इस दौरान उन्होंने इस वर्ष 58 लाख रुपए आमदनी की जानकारी उपस्थित किसानों को दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दूरभाष के माध्यम से किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वृहताकार सहकारी समिति किसानों की समिति है जिसमे किसानों का सीधा लगाव है किसान के हित मे समिति कार्य करे तभी समिति की सार्थकता है।किसान तब इस समिति का वजूद है।अध्यक्षता कर रहे जवाहर वर्मा ने कहा कि किसानों की सेवा करना ही समिति की सम्पूर्ण सेवा है।किसानों का जो अधिकार है उसे उन्हें मिलना चाहिए।उनकी सेवा करना हमारी मूल भावना होनी चाहिए।किसानों की सेवा करना मतलब छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करना है। कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने समिति में किसान कुटीर व 10 नग चबूतरा व शेड निर्माण सीमेंटीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान की है। आमसभा के दौरान उपस्थित किसानों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।इस दौरान दिनेश देशलहरे खुमान सिंह साहू माधो लाल साहू अश्वनी वर्मा टिकेश्वरी साहू रविन्द्र वर्मा रामकृष्ण साहू पुरुषोत्तम तिवारी प्रबन्धक गिरधर सोनी तोषण साहू रामकृष्ण साहू प्रहलाद वर्मा बीरेंद्र गोस्वामी दिवाकर गायकवाड़ फ़त्तेलाल वर्मा घनश्याम चंद्राकर तुलाराम साहू लखन साहू अनिता वर्मा सुनीता शर्मा रेखा वर्मा लता सोनवानी केशर साहू लक्ष्मी नारायन हरीश यादव पुरेन्द्र वर्मा तिलक साहू गोविंद साहू पूरन साहू खोवालाल प्रहलाद साहू चंद्रकला काकड़े आदि शामिल हुए।
आमसभा में किसानों द्वारा धान उपार्जन केंद्र की मांग
वृहताकार समिति उतई में पहले कुल 11 ग्राम आते थे लेकिन बटवारा में यह समिति दो समिति में बट गया है जिसमे उतई व बोरीगारका दो समिति बन चुकी है।पूर्व में उतई में धान खरीदी केंद्र था व बटवारे में बोरीगारका समिति में चला गया है जिससे किसानों व समिति में धान खरीदी करने के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उमरपोटी के कृषक दिवाकर गायकवाड़ ने समिति अध्यक्ष व समिति प्रबन्धक से किसानों के बीच आमसभा में बात रखते हुए कहा कि इस बार उतई समिति अंतर्गत आने वाले कृषक धान का उपार्जन कहा करेंगे।इस पर किसी भी प्रकार से संतोषप्रद जवाब नही मिल पाया इस कारण किसान अभी भी असमंजस की स्थिति में है।
