पाटन—अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल के पिताजी शोभाराम बघेल के आज शनिवार को संक्षिप्त पाटन प्रवास पर तहसील सतनामी समाज पाटन के अध्यक्ष सोहन बघेल ,संरक्षक शीतकरण महिलवार ,रिटायर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बंशीलाल कुर्रे, सहसचिव कामेश बंजारे, सेक्टर अध्यक्ष दिलीप टंडन ,वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संतराम कुर्रे,मूशन धृतलहरे एवं असोगा के बैंक प्रबंधक डोमन लाल टंडन ने सतनाम भवन पाटन में आत्मीय स्वागत किए।श्री बघेल ने पाटन में समाज के शिक्षित व्यक्तियों के द्वारा शिक्षा के विस्तार के लिये किये जा रहे कार्यो की सराहना किया एवं समाज में आर्थिक रूप से कमजोर सदस्यों के लिये किये गए प्रयासों पर अपनी बात कही साथ उन्होंने समाज के बेहतरी के हर सम्भव मदद की भी बात कही

