सेंट थॉमस कॉलेज में जैविक खेती पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन


भिलाई –पीजी सेंट थॉमस कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने फार्मलैब्स, पुणे के सहयोग से “जैविक खेती” पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्देश्य छात्रों को जैविक खेती और जैव उर्वरक तैयार करने की जानकारी देना था।फार्मलैब के निदेशक डॉ. संतोष चव्हाण ने जैविक खेती पर व्याख्यान दिया।उन्होंने अपने व्याख्यान में बताया कि रासायनिक उर्वरक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए जहरीले होते हैं। अपने भाषण में उन्होंने जैविक खाद के उत्पादन के विभिन्न तरीकों के बारे में अच्छी जानकारी दी। उन्होंने जैव उर्वरकों के उत्पादन के लिए विभिन्न सब्सट्रेट पर भी चर्चा की।
प्राचार्य डॉ. एम.जी. रॉयमन ने सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी और कहा कि सेंट थॉमस कॉलेज नियमित रूप से छात्रों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करता है।इस कार्यक्रम की देखरेख डॉ. वी. शांति, (एच्.ओ.डी) और डॉ. उज्ज्वला सुपे (असिसटेंट प्रोफेसर), माइक्रोबायोलॉजी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने की। इस पर भी पूरे भारत से कुल 137 प्रतिभागियों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. शुभा दीवान ने किया और श्रीमती एकता सक्सेना द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव रखा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *