सेलूद में 20 सितंबर को आयोजित सहकारिता सम्म्मेलन में 311 समितियों के किसान होंगे शामिल… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्यअतिथि

पाटन। विकासखण्ड पाटन के सबसे बड़े ग्राम सेलूद में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग द्वारा 20 सितंबर को हाई स्कूल मैदान में सहकारिता सम्मेलन का आयोजन किया जा गया है। जिसमे सहकारी बैंक दुर्ग से सम्बंधित जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के 311 प्रथमिक कृषि सहकारी समितियों के अध्यक्ष बैंक प्रतिनिधि कार्यकारिणी के सदस्य समितियों से जुड़े किसान एवं सहकारिता से जुड़े लगभग 5 हजार लोग शामिल होंगे।
शनिवार को कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा द्वारा पत्रकार वार्ता ली गई। श्री वर्मा ने बतलाया कि कार्यक्रम के  मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता  सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि  प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू,कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया,पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार, छग राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर होंगे।
विशिष्ट अतिथि दुर्ग विधायक अरुण वोरा, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, नवागढ़ विधायक गुरु दयाल बंजारे, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन,
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर अध्यक्ष प्रमोद नायक,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव अध्यक्ष नवाज खान होंगे। 
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बतलाया कि बैंक शाखा देवरबीजा, नांदघाट, दाढ़ी मारो में 40 लाख की लागत से निर्मित एटीएम का लोकार्पण एवं तरौद में 15 लाख की लागत से निर्मित होने वाले खाद गोदाम का भूमिपूजन किया जाएगा। साथ ही गोधन न्याय योजना अंतर्गत नया सवेरा स्व सहायता समूह सेलूद को 37597 रुपये एवं सत्यकबीर स्व सहायता समूह पतोरा को 48075 रुपये वर्मी कम्पोस्ट वितरण से प्राप्त लाभांश राशि का चेक वितरण किया जाएगा। ग्राम नंदौरी समिति के चौकीदार स्व. हरिशंकर वर्मा की पत्नी को बैंक द्वारा 1 लाख की सहायता राशि प्रदान किया जाएगा।  2020-21 में धान उपार्जन में शून्य प्रतिशत शार्टेज वाली समितियों को प्रस्सति पत्र दिया जायेगा। सहकारिता सम्मेलन में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग,पशुपालन विभाग,जिला पंचायत विभाग, जिला सहकारी बैंक एवं इफको द्वारा सहकारी योजनाओ की जानकारी से संबंधित स्टाल लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम पहंदा के शहीद परिवार को 20 लाख सहायता राशि एवं सब्सिडी धारक किसानों को कृषि यंत्र का वितरण किया जाएगा।
सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकछाया गायिका छाया चंद्राकार द्वारा प्रस्तुति होगी। पत्रकार वार्ता में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निर्मल कोसरे, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पुरुषोत्तम तिवारी, डब्बू साहू, टिल्लू यादव, सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *