तरीघाट से पाटन सड़क पर गड्ढे उभरे, राहगीरों को दिक्कतों का सामना

मुकेश सेन,,तरीघाट

पाटन–तहसील मुख्यालय से अभनपुर व राजधानी को जोड़ने वाली, विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख सड़क राज्य मार्ग -22 पाटन से तरीघाट सड़क मार्ग पर जगह जगह गड्ढे उभर आये ,बरसात के दिनों में पानी भर जाने के कारण राहगीरों को अपने गंतव्य स्थान तक जाने मे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं ये गड्ढे कभी भी दुर्घटना के कारण बन सकते हैं, ग्रामीण जनो ने शासन प्रशासन से इस ओर ध्यान देने व मार्ग के पुनः डामरीकरण की मांग रखी है,

विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मार्ग

पाटन से तरीघाट मार्ग पाटन विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़क है,जिसमे हजारों लोग सफर करते हैं, परंतु इस मार्ग पर जगह जगह गड्ढे होने से सड़क की सुंदरता के साथ घटना घट सकता है

ग्रामीणों ने सड़क पर पुनः डामरीकरण की मांग रखी

क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से गड्ढों को भरने के साथ पुरे मार्ग पर पुनः डामरीकरण की मांग की है, जिससे आवागमन बाधित ना हो

महामाया मंदिर मार्ग से खोरपा तक खतरनाक मोड़,

महामाया मन्दिर से खोरपा मार्ग

पाटन से तरीघाट मार्ग पर महामाया मंदिर से आगे आने वाले मार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर तय करना पड़ता है क्योंकि सड़क सकरी है,जिसमें कभी भी दुर्घटना घट सकती है,जल्द से जल्द सड़क को चौड़ी किया जाना चाहिए ताकि दुर्घटना से बचा जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *