उतई।महिला प्रकोष्ठ साहू संघ एवं ग्रामीण महिला साहू संघ डुंडेरा के संयुक्त तत्वावधान में 17 सितम्बर को सुबह 11 बजे से मंगल भवन नया बाजार में तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेविका सरिता साहू होंगी। अध्यक्षता संयोजिका महिला प्रकोष्ठ दिव्या कलिहारी करेंगी।विशेष अतिथि पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर,पूर्व एल्डरमैन तरुण बंजारे,पूर्व सहसचिव छग प्रदेश साहू संघ अनिता साहू सहसचिव महिला प्रकोष्ठ देहुति साहू,राधिका साहू,लेसु साहू राही सुखराम साहू होंगे।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।उक्त जानकारी संयोजिका लक्ष्मी साहू ने दी है।
